1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia Britain diplomates

ब्रिटेन के राजनयिकों को निष्कासित करेगा रूस : लावरोव

Russia
अस्ताना। रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि मॉस्को ब्रिटेन के राजनयिकों को निष्कासित करेगा। इससे पहले लंदन ने पूर्व डबल एजेंट सेर्गेई स्किरपाल को जहर देने के मामले में रूस के 23 राजनयिकों को बाहर कर दिया था।
 
लावरोव ने कहा कि निश्चित ही हम ऐसा करेंगे। उनसे पूछा गया था कि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे द्वारा रूसी अधिकारियों के निष्कासन की घोषणा पर क्या रूस प्रतिक्रिया देगा? (भाषा)
अगला लेख
कैसे लाया जाता है सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?