1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia America North Korea

रूस ने समझौते के लिए अमेरिका, उ कोरिया से की बात

Russia
मास्को। रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने आपसी विवादों को खत्म करने के लिए अमेरिका तथा उत्तर कोरिया से की बात की है।

रूस की समाचार एजेंसी रिया ने लावरोव के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच समझौता करवाने के लिए रूस तैयार है। रूस ने पहले भी उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु परीक्षण के बाद उत्पन्न विवादों को खत्म करने के लिए मध्यस्थता करने की पेशकश की थी।

उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंध वाले प्रस्ताव की निंदा करते हुए इस प्रस्ताव को युद्ध की दिशा में उठाया गया कदम बताया। (वार्ता) 
अगला लेख
सार्वजनिक स्थानों पर थूका तो लगेगा 500 का जुर्माना