1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Religion preacher Jesse Duplatins

धर्म उपदेशक ने निजी जेट खरीदने के लिए भक्तों से दान मांगा

Religion preacher
लुसियाना। टेलीविजन पर धर्म प्रचार करने वाले और अपने भक्तों को सम्पन्नता का पाठ पढ़ाने वाले धर्मोपदेशक जेसी डुप्लाटिंस ने अपने भक्तों से कहा कि वे उन्हें साढ़े तीन अरब रुपए का एक निजी जेट विमान खरीदने में मदद करें।
 
धर्म उपदेशक जेसी डुप्लांटिस ने अपने अनुयायियों से 54 मिलियन डॉलर के विमान खरीदने के लिए पार्टनर बनने की अपील की और कहा कि हम इसे कैश में खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि अगर जीसस भी धरती पर होते तो वह गधे की सवारी नहीं करते। 
 
उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा कि भगवान (गॉड) ने उन्हें कहा है कि उसे दसॉल्ट फाल्कॉन 7X (जेट) की जरूरत है। विदित हो कि 68 वर्षीय डुप्लांटिस के पास पहले से ही तीन प्राइवेट जेट विमान हैं। उन्होंने कहा कि जीसस भी सारी दुनिया में धर्म प्रचार के लिए हवाई जहाज ही खरीदते।
 
जेसी ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'आप जानते हैं कि मेरे पास तीन अलग-अलग विमान हैं और मैं इनका इस्तेमाल भी कर रहा हूं। लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि उपदेशक के पास जेट नहीं होना चाहिए। पर मैं सच में मानता हूं कि उपदेशक को हर जगह अपनी आवाज पहुंचानी चाहिए और पूरी दुनिया में इसे प्रचारित करना चाहिए।'
 
नया अत्याधुनिक जेट खरीदने पर हो रही आलोचनाओं पर उनका कहना है कि लोग सवाल करते हैं कि क्या मैं एक विमान से नहीं जा सकता हूं? तो मैं कहना चाहता हूं कि मैं पुराने जेट से जा सकता हूं। लेकिन एक स्टॉप में दुनिया में कहीं नहीं पहुंच सकता। उन्होंने कहा कि वह अपने प्राइवेट जेट से सस्ते में सफर करते हैं क्योंकि उनके पास अपना फ्यूल फर्म है।
अगला लेख
यूपी में अंबेडकर को दूध से नहलाकर भगवा वस्त्र पहनाए, विवाद बढ़ा