1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Relics of Netaji Subhash Chandra Bose

भारत आएंगे नेताजी के अवशेष, भारतीय मूल के 20 सांसद करेंगे मदद

Netaji Subhash Chandra Bose
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसदों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के अवशेषों को टोक्यो से वापस लाने में भारत का सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। ब्रिटेन की संसद में 20 से ज्यादा भारतीय मूल के सांसद हैं।


प्रवासी पत्रकार आशीष रे द्वारा लिखी गई पुस्तक 'लेड टू रेस्ट : द कन्ट्रोवर्सी ओवर सुभाषचंद्र बोस डेथ' पर  नेहरू सेंटर में चर्चा के दौरान कीथ वाज ने कहा, यह बहुत आवश्यक है कि हम भारत तक अवशेषों को पहुंचाने  के महत्व को समझते हैं, जो उनकी असल जगह है।

बोस की जीवनी के लेखक मिहिर बोस के एक सवाल का जवाब देते हुए वाज ने कहा कि भारतीय मूल के सांसद नेताजी के अवशेष टोक्यो से वापस लाने की प्रक्रिया में मदद करने के लिए खुशी-खुशी तैयार हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इस तरह के हस्तक्षेप के लिए आग्रह दिल्ली की तरफ से किया जाना चाहिए। (भाषा) 
अगला लेख
प्रवीण तोगड़िया का बड़ा हमला, भाजपा ने बनाया 500 करोड़ का दफ्तर, अयोध्या में टांट पर रामलला