1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. rape in train, people engaged in making video in USA

चलती ट्रेन में महिला से बलात्कार, 8 मिनट तक लोग बनाते रहे वीडियो, अमेरिका शर्मसार

मदद के लिए गुहार लगाती रही पीड़िता, वीडियो बनने में मशगूल थे लोग

USA
फिलाडेल्फिया। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक महिला के साथ चलती ट्रेन में बलात्कार हुआ। घटना के समय ट्रेन में कई लोग मौजूद थे। महिला चीखती रही और लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। एक भी व्यक्ति उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना फिलाडेल्फिया में 13 अक्टूबर को रात करीब बजे की है। बलात्कारी पहले महिला के साथ अश्लील हरकतें करता है। इसके बाद 8 मिनट तक चलती ट्रेन में इस महिला के साथ रेप होता रहा।
 
इस दौरान महिला लगातार ट्रेन में मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाती रही। लोगों से कहती रही कि वो पुलिस बुलाने में उसकी मदद करें। उसने मदद के लिए लोगों के सामने हाथ भी जोड़े, लेकिन इसके बावजूद इन लोगों ने कुछ नहीं किया।
 
हैरानी की बात यह है कि कुछ लोग तो महिला की मदद करने के बजाए घटना का वीडियो बनाते रहे। फिलाडेल्फिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
अगला लेख
हिमाचल के छितकुल में 11 ट्रैकर्स लापता, हेलीकॉप्‍टर से तलाश जारी