1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Putin may quit as Russia president

पुतिन छोड़ सकते हैं पद, पार्किंसन बीमारी से जूझ रहे हैं रूसी राष्ट्रपति!

Vladimir Putin
मॉस्को। वैश्विक राजनीति में आने वाले समय में एक बड़ी घटना देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है वर्षों से रूस की सत्ता पर काबिज व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति पद छोड़ सकते हैं। हालांकि पुतिन ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है। 
 
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन को पार्किंसन नामक बीमारी (Parkinsons disease) ने जकड़ लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि वे जनवरी 2021 में पद छोड़ सकते हैं।
 
डेली मेल के मुताबिक पुतिन की 37 वर्षीय प्रेमिका अलीना काबाएवा और उनकी दोनों बेटियों ने पुतिन की स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए उसने पद छोड़ने का आग्रह किया है। 
 
जानकारी के मुताबिक बीमारी के असर के चलते पुतिन सीधे खड़े भी नहीं हो पाते। इसके चलते उनकी टांगें कांपती हैं। पिछले दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पुतिन की टांगे असामान्य रूप से कांप रही थीं।
 
बताया जा रहा है कि पार्किंसन के चलते उनकी अंगुलियों एवं आईब्रो पर भी असर हुआ है। दूसरी ओर राष्ट्रपति के कर्मचारियों ने पुतिन के पद छोड़ने की बात को अफवाह करार दिया है तथा इस ‍तरह की रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। 
 
हालांकि फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पुतिन के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। पिछले दिनों लाए गए एक कानून के मुताबिक पुतिन जीवन भर सीनेटर बने रह सकते हैं। इसके बाद से भी उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगना शुरू हो गई थीं। 
अगला लेख
Bihar Assembly Elections: मधेपुरा में पप्पू यादव और शरद यादव की प्रतिष्ठा दांव पर