1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. हिलेरी ने वर्ष 2016 की हार के बाद अपने संदेश को दोबारा रीट्वीट किया

Hillary Clinton | हिलेरी ने वर्ष 2016 की हार के बाद अपने संदेश को दोबारा रीट्वीट किया

Hillary Clinton
वॉशिंगटन। वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हारने वाली हिलेरी क्लिंटन ने ट्विटर पर दोबारा उसी पोस्ट को साझा किया है, जो उन्होंने 4 साल पहले रिब्लिकन नेता से हारने के बाद साझा किया था। डेमोक्रेटिक पार्टी की 73 वर्षीय नेता ने 4 साल पुराने संदेश के साथ ट्वीट किया कि निराश मत हों... (मतदान से)।
 
उन्होंने 4 साल पहले ट्वीट किया था कि ग्रंथ हमें बताते हैं, 'अच्छे कार्य करने से थकें नहीं, खासतौर पर प्रतिकूल माहौल में, अगर हम निराश नहीं हों तो हम हासिल कर सकते हैं।' हिलेरी द्वारा 9 नवंबर 2016 को इस संदेश के साथ अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा की गई थी। (भाषा)
अगला लेख
अब आलू, प्याज और टमाटर बेचेगी योगी सरकार