1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Puppet artists left from South Africa

वंदे भारत अभियान : दक्षिण अफ्रीका से विमान में रवाना हुए राजस्थान के कठपुतली कलाकार

Vande Bharat Abhiyan
जोहानिसबर्ग। वंदे भारत अभियान के तहत बुधवार शाम को एयर इंडिया का एक विमान 247 यात्रियों को दक्षिण अफ्रीका से लेकर नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसमें राजस्थान के कठपुतली का खेल दिखाने वाले कलाकार सवार हैं। इनके अलावा कुछ ऐसे छात्र भी हैं, जो यहां सी-डाइविंग का प्रशिक्षण लेने आए थे। विमान में एक नवजात भी सवार है।
 
जोहानिसबर्ग में भारत की महावाणिज्य दूत अंजू रंजन ने बताया कि इनमें से ज्यादातर भारतीय ऐसे हैं जिन्हें हाल में दिल्ली और मुंबई गए साउथ अफ्रीकन एयरवेज के विमान में जगह नहीं मिल पाई थी। यात्रियों में प्राथमिकता उन लोगों को दी जाती है, जो बीमार हैं, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग तथा ऐसे लोग जिनके पर्यटक वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। कठपुतली का खेल दिखाने वाले 5 राजस्थानी लोगों का समूह एक कार्यशाला में भाग लेने यहां आया था और भारत में लॉकडाउन के कारण यहीं फंस गया। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates: CAPF में कोरोनावायरस के 110 नए मामले