• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Priyanka Chopra is UNICEF global ambassador
Written By
Last Modified: संयुक्त राष्ट्र , मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (14:04 IST)

यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत बनीं प्रियंका चोपड़ा

यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत बनीं प्रियंका चोपड़ा - Priyanka Chopra is UNICEF global ambassador
संयुक्त राष्ट्र। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के नए वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में नियुक्त किया गया है। अभिनेत्री ने दुनिया विश्व से उत्पीड़ित बच्चों की सामूहिक आवाज बनने और आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।
 
संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार रात यहां सितारों से भरे एक समारोह में फुटबॉलर डेविड बेकहम और 12 वर्षीय ब्रितानवी अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन ने यूनिसेफ के नए वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में प्रियंका चोपड़ा को नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
 
प्रियंका ने समारोह में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजनयिकों, यूनिसेफ के सद्भावना दूतों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी इच्छा है कि बच्चे स्वतंत्र रहें। उन्हें सोचने की, जीवन को जीने की स्वतंत्रता हो।
 
उन्होंने कहा कि इंसान ने जीवन के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है लेकिन अभी भी दुनिया में बच्चे हिंसा, र्दुव्‍यवहार और शोषण से असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के उत्पीड़ित बच्चों की सामूहिक आवाज बनने के लिए आपसे आज हमसे जुड़ने का आग्रह करते हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
सैफ की बेटी सारा को पहली ही फिल्म में मिला रितिक का साथ