1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Prince Heinrich died, Denmark

डेनमार्क के प्रिंस हेनरिक का निधन

Prince Heinrich died
कोपेनहेगन। डेनमार्क के प्रिंस हेनरिक का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। रॉयल हाउस से जारी एक बयान में कहा गया कि महारानी मार्गरेट के पति हेनरिक का मंगलवार की रात फ्रेडेन्सबोर्ग महल में निधन हो गया। बयान में कहा गया है कि प्रिंस हेनरिक का निधन सोते समय हुआ।

प्रिंस का जब देहावसान हुआ तब महारानी और उनके दो पुत्र उनके पास थे। फ्रांस में जन्मे प्रिंस को दो सप्ताह पहले कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। उन्हें इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिस्र की यात्रा के दौरान उन्हें तकलीफ होनी शुरू हुई थी।

निधन से कुछ समय पहले ही उन्हें कोपेनहेगन के अस्पताल से महल में लाया गया था। शहर के उत्तर स्थित महल में ही वह अपने अंतिम क्षण गुजारना चाहते थे। (वार्ता)
अगला लेख
पीएनबी में 11 अरब से ज्यादा का फर्जीवाड़ा, सीबीआई को शिकायत