1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. President Trump's new claim

राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा, अहमदाबाद में 1 करोड़ लोग करेंगे उनका स्वागत

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद में उनका स्वागत करने वाले लोगों की संख्या को लेकर एक और बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बताया है कि भारत के उनके पहले आगमन पर 1 करोड़ लोग उनका स्वागत करेंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24 और 25 फरवरी को अहमदाबाद, आगरा और नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। मंगलवार को मेरीलैंड के ज्वॉइंट बेस एंड्र्यूज में ट्रंप ने कहा था कि मोदी ने उन्हें बताया कि हवाई अड्डे से कार्यक्रम स्थल तक के बीच 70 लाख लोग मौजूद होंगे।
 
उन्होंने कहा कि यह बेहद रोमांचक होने वाला है। आशा करता हूं कि आप सब भी इसका लुत्फ उठाएंगे। गुरुवार को ट्रंप ने कोलोराडो में 'कीप अमेरिका ग्रेट' रैली में लोगों की संख्या में 30 लाख का इजाफा कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि मैंने सुना कि वहां 1 करोड़ लोग मौजूद रहने वाले हैं। उनका कहना है कि हवाई अड्डे से लेकर विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम तक 60 लाख से 1 करोड़ के बीच में लोग रहेंगे। लेकिन अहमदाबाद में नगर निगम के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक शहर की कुल आबादी करीब 70 लाख है।
अधिकारियों का मानना है कि हवाई अड्डे से लेकर मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम तक 22 किलोमीटर के मार्ग पर मोदी और ट्रंप के रोड शो के दौरान 1 से 2 लाख लोग मौजूद रह सकते हैं। अहमदाबाद नगर निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने ट्रंप के दावों के विपरीत गुरुवार को कहा कि हमारा मानना है कि करीब 1 से 2 लाख लोग रोड शो के दौरान मेहमानों का स्वागत करने के लिए जुटेंगे।
अगला लेख
क्या है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार The Beast की खासियत