शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ivanka Trump will accompany high level delegation with Donald Trump
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (16:26 IST)

ट्रंप के भारत दौरे पर बेटी इवांका और दामाद होंगे साथ

ट्रंप के भारत दौरे पर बेटी इवांका और दामाद होंगे साथ - Ivanka Trump will accompany high level delegation with Donald Trump
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ 24 फरवरी को 2 दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। ट्रंप के इस दौरे पर बेटी इवांका के साथ दामाद भी शामिल हो सकते हैं।
 
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के अलावा उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी भारत आ रही हैं। इसके अलावा ट्रंप के दामाद जैरेड कशनर के भी भारत आने की खबर है। 
 
इस दौरे पर ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पीएम मोदी के साथ एक सभा को भी संबोधित करेंगे। पत्नी मेलानिया के साथ वे आगरा का ताजमहल भी देखने जाएंगे। मेलानिया का दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में भी जाने का कार्यक्रम है।