1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. President Putin ready for talks with Ukraine

बड़ी राहत, यूक्रेन से बातचीत को तैयार हैं राष्ट्रपति पुतिन

रूस यूक्रेन युद्ध
मॉस्को। रूस को यूक्रेन के बीच जारी जंग (Ukraine Russia War) के दौरान अच्छी खबर आ रही है। चीन का दावा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है। 

इस बीच, खबर यह भी है कि रूसी प्रतिनिधिमंडल बातचीत करने यूक्रेन जाएगा। दूसरी ओर, एक अमेरिकी अखबार के मुताबिक रूस ने यूक्रेन की बातचीत की पेशकश ठुकरा दी है। 
 
युद्ध छिड़ने के बाद शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की है। दोनों राष्ट्र प्रमुख के बीच यूक्रेन मुद्दे पर ही बात हुई। इसके बाद ही खबर आ रही है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन से बातचीत के तैयार हैं। 
इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी रूसी राष्ट्रपति को बातचीत के लिए प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने कहा था- आइए बातचीत करते हैं। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अंडरग्राउंड हो गए हैं।
इस खबर के बाद लग रहा है कि जल्द ही रूसी सेना बैरक में लौट सकती है और युद्ध का संकट भी टल सकता है। 
 
अगला लेख
बड़ी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1329 अंक उछला