सम्बंधित जानकारी
- World Aids Day 2019: एड्स क्या है, यह रोग कैसे फैलता है, जानिए एचआईवी टेस्ट क्या है?
- सावधान, मात्र 36 घंटे में 8 करोड़ लोगों की जान ले सकती है यह खतरनाक बीमारी
- MDH के सांभर मसाले में साल्मोनेला बैक्टीरिया, इस खतरनाक वायरस से होती है यह बीमारियां
- 2.5 करोड़ एंड्रॉयड फोन पर हमला कर चुका है 'एजेंट स्मिथ', आपके मोबाइल में भी हो सकता है यह खतरनाक वायरस
Pneumonia virus | चीन में फैले निमोनिया के वायरस से 59 लोगों की मौत
बीजिंग। चीन में रहस्यमय ढंग से फैले निमोनिया की वजह एक नए वायरस को मान रहा है जिस कारण अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। संक्रमण की पुष्टि वुहान में 31 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद बेहद संक्रामक फ्लू एसएआरएस के फिर से फैलने का डर पैदा हो गया है।
हालांकि सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने गुरुवार को प्रयोगशाला के परिणामों के आधार पर कहा कि विशेषज्ञों का शुरुआती तौर पर यह मानना है कि इस बीमारी के पीछे एक नया वायरस है।
चीन ने रविवार को एक बयान जारी करके एसएआरएस की आशंका से इंकार कर दिया था। गौरतलब है कि 1 दशक से भी पहले इस वायरस की चपेट में आकर सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।
