शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. PM Modi's gift to the US President joe Biden
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (21:51 IST)

पीएम मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति को तोहफा, बाइडेन सरनेम वालों के दस्तावेज सौंपे

पीएम मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति को तोहफा, बाइडेन सरनेम वालों के दस्तावेज सौंपे - PM Modi's gift to the US President joe Biden
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात के दौरान शुक्रवार को कहा कि मैं जो बाइडेन सरनेम वालों के दस्तावेज लेकर आया हूं। दोनों नेताओं की मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई। 
 
बाइडेन की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिए आपका विजन प्रेरक है। आज की बातचीत दोनों देशों के लिए काफी अहम है। अससे लोकतांत्रिक परंपराओं की विरासत का महत्व बढ़ेगा। 
 
स्वागत के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिाक के रिश्ते पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। साथ ही व्यापार में दोनों देश एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं। मोदी ने कहा कि तकनीक का उपयोग पूरी मानवता के लिए होना चाहिए। 
 
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने गांधीजी का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ट्रस्टीशिप की बात करते थे। ट्रस्टीशिप की भावना भी भारत और अमेरिका में एक जैसी है। उन्होंने कहा कि यह दशक भारत और अमेरिका के लिए काफी अहम है। 
 
ये भी पढ़ें
UPSC RESULT 2020: भोपाल की जागृति ने महिला वर्ग में देश में किया टॉप, ऑल इंडिया दूसरी रैंक