सम्बंधित जानकारी
- Bomb Blast: काबुल में रक्षामंत्री के घर के बाहर हमला, गोलियां भी चलीं
- महाराष्ट्र में Coronavirus के 6,005 नए मामले, 177 की मौत, 74,318 मरीज इलाजरत
- मद्रास उच्च न्यायालय ने रम्मी व पोकर के ऑनलाइन खेल से हटाया प्रतिबंध
- कंगाल हुआ पड़ोसी मुल्क ‘पाकिस्तान’, कल्चरल और फैशन इवेंट्स के लिए ‘पीएम आवास किराए’ पर देने का ऐलान
- Yediyurappa news: पूर्व सीएम येदियुरप्पा की बढ़ीं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने बेटे सहित भेजा करप्शन मामले में नोटिस
गोलीबारी की घटना के बाद pentagon को बंद किया, मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना | Pentagon
प्रमुख बिंदु
- गोलीबारी की घटना के बाद pentagon को बंद किया
- मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना
- 1 व्यक्ति की मौत हुई
वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के पास उसके मेट्रो स्टेशन में मंगलवार सुबह गोलीबारी के बाद मुख्यालय को बंद कर दिया गया। गोलीबारी की घटना से वाकिफ 2 लोगों ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए बताया कि कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
पेंटागन प्रोटेक्शन फोर्स एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि यह घटना मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई, जो कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर का हिस्सा है। पुलिस की जांच के कारण मेट्रो सबवे ट्रेनों को पेंटागन स्टेशन पर नहीं रुकने का आदेश दिया गया। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने कई बार गोलियों की आवाज सुनी।(भाषा)
