1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan on hafiz saeed

पाक राजनयिक बोला, हाफिज सईद के खिलाफ सबूत कम

hafiz saeed
वाशिंगटन। पाकिस्तान के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ कम सबूतों के कारण अदालतों को उन्हें मुक्त करना पड़ता है।
 
अमेरिका ने मुम्बई हमले के षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद को तत्काल फिर से गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ मुकदमा चलाए जाने की मांग की थी। इसके कुछ दिन बाद पाकिस्तानी राजनयिक का यह बयान आया है।
 
अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत ऐजाज अहमद चौधरी, सईद के खिलाफ भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूत का जिक्र कर रहे थे। चौधरी ने कहा कि इस तरह के कम सबूतों की वजह से उसे सलाखों के पीछा रखना पाकिस्तानी अदालतों के लिए बहुत मुश्किल होता है।
 
उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थिति अच्छी नहीं है। भारत और चीन में एक असहज शांति है। भारत और पाकिस्तान बातचीत नहीं कर रहे हैं। अफगानिस्तान की हालत अच्छी नहीं है और सभी तरह से सुरक्षा स्थिति बिगड़ती जा रही है।
 
अफगानिस्तान में भारत की भूमिका के संबंध में एक सवाल के जवाब में पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा कि इस्लामाबाद को पाकिस्तान में अस्थिरता पैदा करने के लिए अफगानिस्तानी सरजमीं का इस्तेमाल करने पर आपत्ति है। (भाषा) 
 
अगला लेख
मुश्किल में भाजपा सांसद, कर से बचने के लिए किया यह कारनामा...