• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan hands over dossier on 'India's interference' to UN chief
Written By
Last Modified: इस्लामाबाद , शनिवार, 7 जनवरी 2017 (09:21 IST)

पाक ने भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को डोजियर सौंपा

पाक ने भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को डोजियर सौंपा - Pakistan hands over dossier on 'India's interference' to UN chief
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अपने यहां भारत के कथित हस्तक्षेप को लेकर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव अंतोनियो गुटेरेज को एक डोजियर सौंपा और विश्व निकाय से कहा कि वह भारत पर ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने को लेकर रोक लगाने में भूमिका निभाए।
 
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी राजदूत मलीहा लोधी ने पाकिस्तान में 'भारत के हस्तक्षेप और आतंकवाद' को लेकर एक डोजियर संयुक्त राष्ट्र महासचिव को सौंपा। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों संबंधी सलाहकार सरताज अजीज का एक पत्र भी गुटेरेज को दिया।
 
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि डोजियर में पाकिस्तान में भारतीय हस्तक्षेप और रॉ की दखल और खास तौर पर बलूचिस्तान, एफएटीए और कराची में आतंकवाद के बारे सबूत और अतिरिक्त सूचना है। इससे पहले तीन डोजियर संयुक्त राष्ट्र को अक्टूबर 2015 में दिए गए थे।
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत की ये गतिविधियां संयुक्त राष्ट्र चार्टर तथा आतंकवाद विरोध से जुड़े संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और आतंकवाद संबंधी अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन है। पाकिस्तान ने जाधव पर अपने यहां विध्वंसक गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भारत ने माना है कि जाधव नौसेना में था लेकिन भारत ने सरकार के साथ उसका कोई संबंध होने से इंकार किया है।
 
पत्र में अजीज के हवाले से कहा गया है कि भारत के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के हालिया बयानों से भी पाकिस्तान के प्रति भारत के शत्रुतापूर्ण इरादे जाहिर होते हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद से निपटने के वैश्विक अभियान में बड़ा योगदान दिया है और आतंकवाद के खिलाफ उसकी घरेलू लड़ाई में उसे अहम लाभ मिला है। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
भारतीय को 300 कोड़े मारने की सजा, सुषमा ने रिपोर्ट मांगी