सम्बंधित जानकारी
- प्रैक्टिस के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हुआ यह स्टार खिलाड़ी, होठ पर आए 7 टांके
- पाकिस्तान में 2 ट्रेनों के बीच टक्कर, कम से कम 30 लोगों की मौत तथा 50 घायल
- कश्मीर : पुलिस का आरोप- पाकिस्तान के आतंकी संगठनों का चहेता था 'पारा'
- डुप्लेसी : PSL को बताया बेहतर, बोले- तेज गेंदबाजी का स्तर बहुत अच्छा
- क्या मोइन खान के कारण ही मिली है आज़म खान को टीम में जगह? फिर सवालों के घेरे में आई PCB
पाकिस्तानी चैनल के लाइव में ‘फाइट’, गाली-गलौच… महिला पैनलिस्ट को मारा थप्पड़
पाकिस्तान के एक चैनल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें महिला पैनलिस्ट एक अन्य पैनलिस्ट को थप्पड़ जड़ते हुए दिख रही हैं। पहले दोनों के बीच जमकर गाली-गलौच होती है और फिर बात मारपीट तक पहुंच जाती है।
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट, डॉन की खबर के मुताबिक, एक्सप्रेस न्यूज के टॉक शो 'कल तक' में पंजाब के मुख्यमंत्री की विशेष सहायक डॉ. फिरदौस आशिक अवान और पीपीपी नेता कादिर खान मानदोखाइल के बीच बहस चल रही थी। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार जावेद चौधरी इस शो को होस्ट करते हैं।
पाकिस्तान में बिजली की कटौती और सिंध के घोटकी जिले में ट्रेनों की टक्कर पर दोनों के बीच तीखी बहसबाजी हो रही थी। बात उस समय बिगड़ी जब पीपीपी नेता ने ट्रेन हादसे को लेकर अवान के कॉमेंट का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'ऊपर वाली की कृपा से' पीटीआई के शासन में यह पहली रेल दुर्घटना है। इसके बाद मानदोखाइल ने अवान पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगा दिए। इसके बाद दोनों एक दूसरे को गालियां देने लगे। इस बीच अवान ने हाथ भी चला दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।