भारत के लिए टेंशन... पहले चीन और अब बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान की नजदीकी
Social media image
गलवान, लद्दाख को लेकर भारत-चीन के बीच तनातनी के बीच दोनों देशों की करीबी भारत के लिए चिंता का विषय है। चीन अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के साथ इमरान खान की बातचीत कई सवाल भी पैदा करता है। हाल में ही इमरान खान ने नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से भी बात करने के लिए समय की मांग की थी।
उधर चीन श्रीलंका को फिर से कर्ज की एक किश्त देकर अपने पाले में करने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले कोरोना से निपटने के लिए चीन ने भारी मात्रा में मास्क, पीपीई किट और वेंटिलेटर की खेप देकर श्रीलंका को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहा है। उधर श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भारत से भी कर्ज को चुकाने के लिए और समय की मांग की है।

