1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Oxford Street‬

ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर 2 लोगों के बीच झगड़े से अफरा-तफरी

Oxford Street‬
लंदन। ऑक्सफोर्ड सर्कस इलाके में 2 लोगों के बीच हुए झगड़े के कारण पुलिस को बड़े  पैमाने पर लोगों को वहां से सुरक्षित निकालना पड़ा और वहां मची अफरा-तफरी में 16 लोग  घायल हो गए। पुलिस ने आतंकवादी हमले की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि गोली  चलने की सूचना मिलने पर शहर के इस व्यस्ततम इलाके को कुछ देर के लिए बंद कर  दिया गया था।
 
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार कि हम दोनों व्यक्तियों की सीसीटीवी फुटेज जारी कर रहे  हैं। ऑक्सफोर्ड सर्कस पर शुक्रवार को दिन में हुई घटना के बाद हम उन दोनों से बात  करना चाहेंगे। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (बीटीपी) का कहना है कि भूमिगत रेलवे स्टेशन के  ऑक्सफोर्ड सर्कस पर यह झगड़ा हुआ जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों को वहां से सुरक्षित  निकालना पड़ा।
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों का मानना है कि प्लेटफॉर्म पर 2 लोगों के  बीच झगड़ा हुआ। अब वे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे 2 लोगों से बातचीत करना चाहेंगे।  उनका मानना है कि इन दोनों के पास घटना के संबंध में और जानकारी होगी।
 
घटना के बाद एक व्यक्ति को पैर में चोट आने के बाद ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है जबकि  8 अन्य लोगों को मध्य लंदन के अस्पतालों में ले जाया गया है। 7 अन्य लोगों का मौके  पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस का कहना है कि पहले उन्हें ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट  पर गोली चलने की सूचना मिली थी लेकिन मौके पर पहुंचकर पता चला कि ऐसा कुछ नहीं  हुआ था। (भाषा)
अगला लेख
हाफिज सईद के हाथ खून से सने हैं...