शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. On 29 april asteroid will pass through earth
Written By
Last Modified: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (10:44 IST)

कोरोना संकट के बीच पृथ्‍वी के करीब से गुजरेगा उल्कापिंड, 19000 किलोमीटर प्रति घंटे होगी रफ्तार

कोरोना संकट के बीच पृथ्‍वी के करीब से गुजरेगा उल्कापिंड, 19000 किलोमीटर प्रति घंटे होगी रफ्तार - On 29 april asteroid will pass through earth
वाशिंगटन। दुनियाभर में छाए कोरोना वायरस संकट के बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से एक बड़ी खबर आ रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 29 अप्रैल को एक उल्कापिंड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। इसकी रफ्तार 19000 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

नासा के अनुसार यह पृथ्वी पर वैश्विक प्रभाव पैदा करने के लिए पर्याप्त बड़ा है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसके एक छोर पर पहाड़ियों और लकीरें जैसे विशेषताएं दिखती हैं, इसलिए यह ऐसा नजर आता है, जैसे इसे मास्क लगा हो।
नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ स्टडीज के अनुसार, बुधवार 29 अप्रैल को सुबह 5:56 बजे ईस्टर्न टाइम में उल्कापिंड के पृथ्वी के पास से होकर गुजरेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इसके धरती से टकराने की संभावना कम ही है। 
वैज्ञानिकों के अनुसार इस उल्कापिंड को संभावित खतरनाक वस्तु के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह 500 फीट से भी बड़ा है और पृथ्वी की कक्षा के 75 लाख किलोमीटर के भीतर आता है। इसलिए यह भविष्य में पृथ्वी के लिए खतरा बन सकता है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस दुनियाभर में अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। 193 देशों में कोविड-19 के 2,864,070 से अधिक मामले सामने आए। इनमें से अब तक कम से कम 7,72,900 मरीज ठीक हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें
Live Update: मन की बात में पीएम मोदी बोले, कोरोना के खिलाफ असली लड़ाई लड़ रही है जनता