1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अधिकारी ने कहा, कैपिटल हमले मामले का आतंकवाद से संबंध नहीं
Written By
Last Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (09:41 IST)

कैपिटल हमला मामले का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं

वॉशिंगटन। अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) में हमला मामले का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। हमला उस वक्त हुआ, जब एक व्यक्ति ने कैपिटल के बाहर अपनी कार से 2 अधिकारियों को टक्कर मार दी और इसके बाद चाकू से हमला किया। अधिकारी हमलावर की मंशा का पता लगा रहे हैं।
हालांकि मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के कार्यवाहक प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी ने कहा कि क्षेत्र में इस वक्त कोई खतरा नहीं है और घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नजर नहीं आता।  अधिकारियों ने संदिग्ध को गोली मार दी और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमले का शिकार हुए कैपिटल पुलिस के दोनों अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
कार्यवाहक प्रमुख योगानांडा पिटमैन ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि एक अधिकारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने तत्काल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चौथे दिन भी पेट्रोल डीजल में कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव