dharma sangrah
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Obama praises nobel prize winners

ओबामा ने 'प्रवासी' नोबेल विजेताओं को सराहा, नहीं आए बॉब डिलन

Barack Obama
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में 2016 के अमेरिकी नोबेल पुरस्कार विजेताओं के लिए आयोजित कार्यक्रम की मेजबानी की, लेकिन इस कार्यक्रम में नोबेल पुरस्कार विजेता बॉब डिलन गैर मौजूद रहे। बहरहाल ओबामा ने चार अन्य अमेरिकी नोबेल पुरस्कार विजेताओं का स्वागत किया। ये चारों नोबेल पुरस्कार विजेता प्रवासी हैं। 'ब्लोविन इन द विंड' के रचनाकार डिलन ने नोबेल समिति की तरह ओबामा के कार्यक्रम में भी शिरकत नहीं की।
 
बॉब डिलन व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में नहीं गए। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि वह दिसंबर में आयोजित होने वाले नोबेल पुरस्कार समारोह में भी शिरकत नहीं करेंगे।
 
ओबामा ने भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेताओं डंकन हाल्डेन और माइकल कोस्टरलिट्ज के साथ साथ नोबेल पुरस्कार विजेताओं ओलिवर हार्ट (अर्थशास्त्र विज्ञान) और फ्रेसर स्टॉडार्ट (रसायन विज्ञान) का सम्मान किया। सभी चारों विजेताओं का जन्म ब्रिटेन में हुआ लेकिन वे अमेरिका में रहे और यहीं काम किया।
 
ओबामा ने कहा कि हमें उन पर गर्व है और यह अमेरिका को खास बनाने वाली इस बात की याद दिलाता है कि हमारे विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए दुनियाभर से प्रतिभाओं को आकर्षित करने की क्षमता है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
उ. कोरिया पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध