1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Netherlands

Netherlands। हेग। नीदरलैंड के उत्रेक्थ शहर में सोमवार को एक ट्राम में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं।

Netherlands
हेग। नीदरलैंड के उत्रेक्थ शहर में गोलीबारी की एक घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। शहर के महापौर ने सोमवार को यह जानकारी दी। महापौर ने बताया कि अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं।
 
उत्रेक्थ के महापौर जॉन वान जानेन ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि इस वक्त हम लोग 3 लोगों के मारे जाने और 9 लोगों के घायल होने की पुष्टि कर सकते हैं। घायलों में से 3 की हालत नाजुक है।
 
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने कहा कि उत्रेक्थ गोलीबारी मामले की जांच संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड असहिष्णुता के सामने कभी घुटने नहीं टेकेगा।
 
हेग में देश के न्यायमंत्री के साथ पत्रकारों वार्ता में रूटे ने बताया कि घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। इससे पहले फोटोग्राफरों ने घटनास्थल पर चादर में लिपटे शव को देखा था। (भाषा)
अगला लेख
'मोस्ट वांटेड' नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वॉरंट