1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. NASA's greatest achievement attained

अब धरती पर सुन सकेंगे हवा की आवाज, नासा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

NASA's big achievement
टम्पा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह में हवा की हल्की गड़गड़ाहट को दर्ज किया है जिसके बाद धरती पर रहने वाले लोग पहली बार मंगल ग्रह में हवा की आवाज को सुन सकेंगे। नासा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर 10 से 15 मील प्रति घंटे 5 से 7 मीटर प्रति सेकंड के हिसाब से चल रही हवा को दर्ज किया। नासा ने यह लैंडर 26 नवंबर को मंगल ग्रह पर भेजा था। इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रमुख खोजकर्ता ने कहा, सिस्मोमीटर से मिला यह शुरुआती 15 मिनट का पहला डाटा है।

उन्होंने आगे कहा, यह किसी झंडे के लहरने के दौरान निकलने वाली आवाज की तरह है। यह आवाज वास्तव में पारलौकिक है। इनसाइट लैंडर को मंगल ग्रह की अंदरुनी जानकारी का अध्ययन करने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें भूकंप का पता लगाने के लिए और ग्रह की ऊपरी सतह से निकलने वाली गर्मी का अध्‍ययन शामिल है। नासा के वाइकिंग 1 और 2 लैंडर्स 1976 में वहां पहुंचे थे और उन्होंने भी मंगल ग्रह पर हवा की मौजूदगी के संकेत दिए थे।
अगला लेख
जम्मू कश्मीर के पुंछ में बस खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत