1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. NASA installed Solar Array in ISS

नासा ने ISS पर सफलतापूर्वक लगाया सोलर एरे, जानिए क्या होगा फायदा

NASA
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर सफलतापूर्वक एक नया सोलर एरे लगाया है। इस नए अपग्रेडेशन की अनुमानित कीमत 103 मिलियन डॉलर है और इस नये सिस्टम की मदद से 215 किलोवाट बिजली पैदा की जा सकेगी।
 
नासा ने ट्वीट किया, 'अंतरिक्ष यात्री जोश कसैडा और फ्रैंक रूबियो ने अंतरक्षि केंद्र के तारे की आकृति वाले एक बोर्ड पर यह नया सोलर एरे लगाया। इन लोगों ने सोलर पैनल की 75 प्रतिशत की संचालन क्षमता बहाल करने के लिए एक केबल को अलग कर दिया।'
 
दोनों अंतरिक्ष यात्री कसाडा और रूबियो स्टेशन के बाहर अंतरिक्ष में गए और लगभग सात घंटे तक अपने काम को लेकर बाहर ही आए। अंतरक्षित केंद्र पर लगाई गई नई सोलर एरे यूनिट ड्रैगन अंतरिक्षयान की मदद से 28 नवंबर को अंतरिक्ष में भेजी गए थी।
 
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लगे पुराने सोलर एरे की क्षमता में आयी कमी के बाद से ही नासा इनको अपग्रेड करने में मदद कर रहा है। (वार्ता)
चित्र सौजन्य : नासा ट्विटर
अगला लेख
Himachal Pradesh Election : हिमाचल में मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस की बागियों पर नजर