1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Narendra Modi will go to America, Joe Biden will host

Modi America Visit : 22 जून को PM मोदी जाएंगे अमेरिका, मेजबानी करेंगे बाइडन

Narendra Modi
Narendra Modi America Visit : अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की 22 जून को होने वाली अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान उनकी मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस (White House) की तरफ से बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रि भोज भी आयोजित किया जाएगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के. जीन पियरे ने एक बयान जारी करके यात्रा की घोषणा की। बयान में कहा गया, आगामी यात्रा अमेरिका तथा भारत के बीच गहरी एवं नजदीकी साझेदारी को और बढ़ाएगी, साथ ही अमेरिकियों और भारतीयों को जोड़ने वाले गर्मजोशी भरे संबंधों को भी मजबूत करेगी।

प्रेस सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा दोनों देशों के स्वतंत्र, मुक्त, समृद्ध तथा सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा प्रतिबद्धता तथा रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा तथा अंतरिक्ष आदि में सामरिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के संकल्प को और प्रगाढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता शिक्षा के क्षेत्र तथा लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
Malegaon Blast Case : 1 और गवाह पलटा, अभी तक 37 गवाह मुकरे, 300 से ज्यादा गवाहियां हुईं