मॉस्को में आतंकी हमला, रूस को यूक्रेन पर शक, दी चेतावनी
अमेरिका ने हमले को भयावह बताया, यूक्रेन को दी क्लीन चिट
Moscow terror attack : रूस की राजधानी मॉस्को के सिटी क्रॉकस हॉल में हुए आतंकी हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 145 से ज्यादा घायल हुए हैं। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इधर रूस को शक है कि इस हमले में यूक्रेन का हाथ है तो अमेरिका ने अपने मित्र देश को इस मामले में क्लीन चिट दे दी।
हमले के बाद रूस की सुरक्षा परिषद के उपप्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अगर इसमें यूक्रेन की संलिप्तता साबित हो जाती है, तो इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जाएगा और उन्हें बिना किसी दया के मार दिया जाएगा।
इधर यूक्रेन ने हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमिर जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने कहा कि उनके देश ने कभी भी आतंकवादी तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया है।ISIS claims responsibility for terror attack on Moscow concert hall; US claims of warning Russia about impending attack
— ANI Digital (@ani_digital) March 23, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/khlVPmGUi2#RussiaAttack #IslamicState #MoscowConcertHall pic.twitter.com/QxjG7X9XQC
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंधि होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है।
मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने कुछ दिनों पहले ही एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें अमेरिकी नागरिकों से मॉस्को में सामूहिक समारोहों से बचने के लिए कहा गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta
