मॉस्को में आतंकी हमला, 60 से ज्यादा की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी
रूस ने कहा दोषियों पर होगा सख्त एक्शन
- सेना की वर्दी पहनकर हॉल में घुसे थे हमलावर
- आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बनाया बंधक
- अमेरिका ने जारी की थी एडवाइजरी
Terrorist attack in Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को के सिटी क्रॉकस हॉल में शुक्रवार देर रात 4 लोगों द्वारा की गई फायरिंग में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 145 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हमलावर सेना की वर्दी पहनकर हॉल में घुसे थे और उन्होंने वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी। कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। रूस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद हॉल में आग लग गई। वहां सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई है। हमलावरों की फोटो भी सीसीटीवी में कैद हुई है।
इस बीच, घटनास्थल पर 50 से ज्यादा एम्बुलेंस रवाना की गई हैं साथ ही आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। हमलावरों की संख्या 4-5 के बताई जा रही है। रूसी स्पेशल फोर्स हॉल में घुस गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने आतंकवादी हमले की चेतावनी दी थी।Concert attack near Moscow | Camouflage-clad gunmen opened fire at concertgoers with automatic weapons on Friday, killing at least 60 people and injuring 145 more in an attack claimed by Islamic State militants, reports Reuters
— ANI (@ANI) March 23, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारत से भारी धुआं उठता दिख रहा है। कहा जा रहा है कि आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया है।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंधि होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है। मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने कुछ दिनों पहले ही एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें अमेरिकी नागरिकों से मॉस्को में सामूहिक समारोहों से बचने के लिए कहा गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta

