रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Melania Trump
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (22:52 IST)

पुरुषों पर आरोप मढ़ने वाली महिलाओं को 'सबूत दिखाना' चाहिए : मेलानिया ट्रंप

पुरुषों पर आरोप मढ़ने वाली महिलाओं को 'सबूत दिखाना' चाहिए : मेलानिया ट्रंप - Melania Trump
वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का कहना है कि यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाओं को ‘सुनें जानें’ और उनका समर्थन किए जाने की आवश्यकता है लेकिन पुरुषों को भी यह मौका मिलना चाहिए।


उन्होंने कहा कि जब ऐसे आरोप लगते हैं तो ठोस सबूत की आवश्यकता होती है और आरोप लगाने वालों को सबूत दिखाने चाहिए। केन्या यात्रा के दौरान ‘एबीसी’ ने मेलानिया का साक्षात्कार किया था। यह साक्षात्कार बुधवार को 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' पर प्रसारित हुआ था। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या वह ‘मी टू अभियान’ का समर्थन करती हैं।

मेलानिया ने कहा, मैं उन महिलाओं का समर्थन करती हूं और उन्हें सुना जाना आवश्यक है। हमें उनका समर्थन करना चाहिए। सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी यह मौका मिलना चाहिए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बीते वर्षों में कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

इस पर ट्रंप का कहना है कि यह पुरुषों के लिए एक भयावह दौर है जहां उनके खिलाफ बरसों पुराने आरोप निकलकर सामने आ रहे हैं। यह टिप्पणी उन्होंने ब्रेट कावानाह के संदर्भ में की थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
महाराजा रणजीत सिंह के अनमोल सोने के तरकश और कीमती हार की नीलामी