1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Marieke Lucas Rijneveld

‘बुकर’ जीतने वाली सबसे कम उम्र की लेखि‍का बनी ‘द डिस्कम्फर्ट ऑफ इवनिंग' की लेखि‍का मारिके लुकास

Marieke Lucas Rijneveld
नीदरलैंड की 29 वर्षीय मारिके लुकास रिजनेवेल्ड अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की लेखि‍का बन गई हैं।

यह पुरस्कार मूल बुकर पुरस्कार से अलग है और इसका लक्ष्य विश्वभर में अच्छे उपन्यास के अधिक प्रकाशन और उसे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

ग्रामीण नीदरलैंड के एक कट्टर ईसाई समुदाय के एक किसान परिवार की कहानी पर आधारित रिजनेवेल्ड की किताब ‘द डिस्कम्फर्ट ऑफ इवनिंग' को बुधवार को विजेता घोषित किया गया।

नियमों के अनुसार पुरस्कार की ईनाम राशि 50,000 पाउंड लेखक और अनुवादक मिशेल हचिसन के बीच बराबर बंटेगी। इस साल 30 भाषाओं से अनुवाद की गई 124 किताबें दौड़ में थीं। यह पुरस्कार हर साल किसी भी भाषा के काल्पनिक कथा उपन्यास को दिया जाता है जिसका अनुवाद अंग्रेजी में हुआ है और प्रकाशन ब्रिटेन अथवा आयरलैंड में हुआ हो।
अगला लेख
राहुल ने कहा- NEET-JEE की परीक्षाओं के मुद्दे पर सहमति बनाकर समाधान निकाले सरकार