1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Man eating couple Russia horrible

वीभत्स! दर्जनों को मारकर खा गए नरभक्षी दंपति

Man-eating couple
रूस से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। रूस में एक ऐसा नरभक्षी दंपत्ति पकड़ में आया है जिसके बारेमें आशंका जाहिर की जा रही है कि इससे 30 लोगों की हत्या कर उनके अंगों को खा लिया। दक्षिणी क्रॉसोगारस्की में ऐसा दंपति पुलिस की गिरफ्त में आया है, जिसने करीब 30 लोगों की हत्या कर दी। आशंका जाहिर की जा रही है कि ये नरभक्षी दंपति हो सकते हैं। मिर 24 की रिपोर्ट के इस दंपत्ति के यहां पुलिस ने एक महिला के अंग बरामद किए, जो बाल्टी और बैग में मिले हैं।
 
स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये पति और पत्नी नरभक्षी हो सकते हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि ये द‍ंपति लोगों की हत्या कर उन्हें खा जाते थे। हालांकि स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है। खबरों के अनुसार 1999 से ये लोगों की अपहरण और हत्याएं कर रहे थे। मैश टेलीग्राम टीवी चैनल का दावा है कि सात पीड़ितों की पहचान हो चुकी है। 
 
एक सेना के छात्रावास में एक महिला के शरीर के अंग मिलने के बाद इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। बाल्टी और बैग में यह महिला के शरीर के अंग पाए गए थे। इस हत्या की आशंका में इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पहले तो पूछताछ में इसने इंकार किया, लेकिन कड़ी पूछताछ व्यक्ति ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
अगला लेख
शरणार्थी की आड़ में आतंकी घुसपैठ बर्दाश्त नहीं