Hanuman Chalisa

मलाला यूसुफज़ई का हमलावर कराची में मारा गया

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (00:31 IST)
कराची। पाकिस्तान में कराची पुलिस ने आज दावा किया कि उसने तहरीक-ए-तालिबान के आतंकवादियों से मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई पर 
हमला करने वाला भी शामिल है। 
      
'द न्यूज इंटरनेशनल' की एक रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मलिर राव अनवर ने दावा किया कि आतंकवादी खुर्शीद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) प्रमुख मुल्ला फजलुल्ला का चचेरा भाई है और मलाला और पाकिस्तानी सेना पर हमले में यह शामिल रहा था। 
 
उन्होंने बताया कि खुर्शीद कराची के कैदाबाद पुलिस स्टेशन पर बम हमले का भी आरोपी है। अनवर ने कहा कि मारे गए आतंकवादी टीटीपी के सदस्य थे और आतंकवादियों से मुठभेड़ क्वेटा नगर के निकट सदफ सोसायटी में हुई थी। 
 
तालिबानी आतंकवादियों द्वारा लड़कियों की पढ़ाई पर प्रतिबंध लगाने के बाबजूद को खैबर पख्तूनख्वा स्थित स्वात घाटी निवासी मलाला युसुफज़ई ने स्कूल जाना बन्द नहीं किया था। 
 
इस बात से नाराज तालिबानी आतंकवादियों ने 9 अक्टूबर 2012 को स्कूल से लौट रही छात्रा मलाला युसुफज़ई पर हमला कर दिया था, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गई थी।         
 
तालिबान ने कहा था कि उसने मलाला के अहिंसा, धर्म तथा तालिबान विरोधी विचारों के कारण उस पर हमला 
किया था। मानवाधिकार और विशेषकर महिलाओं की शिक्षा को लेकर मुखर नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफज़ई के बाद यह एक अन्तरराष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। (वार्ता) 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

अगला लेख