1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Landslide indonesia women

13 घंटे बाद भी भूस्खलन में दबी कार से जिंदा निकली महिला

Landslide
जर्काता। इंडोनेशिया में बचाव दल ने भूस्खलन में 13 घंटे से दबी कार में से एक महिला को जीवित निकल लिया है। यहां हो रही मूसलाधार बारिश ने राजधानी तथा नजदीकी वेस्ट जावा में तबाही फैला दी है, कई लोग अब भी लापता हैं। टीवी की खबरों में कहा गया है कि जर्काता के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट रातभर बचाव अभियान चलाया गया।

बचावकर्मियों ने आज सुबह लगभग सात बजे कार में फंसी महिला को बाहर निकाला। पश्चिमी जावा के पुंकाक में भूस्खलन के कारण कई गांव तहस-नहस हो गए हैं। वहां से कल एक व्यक्ति का शव मिला जबकि आठ अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है।
अगला लेख
शेयर बाज़ार में भूचाल, यह तो होना ही था