सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kim Jong Un, North Korea, Pyongyang
Written By
Last Updated : रविवार, 9 सितम्बर 2018 (11:35 IST)

उत्तर कोरिया ने 70वीं सालगिरह पर निकाली सैन्य परेड, नहीं दिखाया सबसे ताकतवर हथियार

Kim Jong Un
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने अपनी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर रविवार को सैन्य परेड निकाली लेकिन वह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रदर्शन से बचा। ये मिसाइलें अमेरिका के मुख्य भू-भाग तक मार करने में सक्षम हैं।
 
 
प्योंगयांग के मध्य में किम जोंग उन के समक्ष जवानों, तोपों और टैंकों का प्रदर्शन किया गया। परेड में दिखाई गई सबसे बड़ी मिसाइलें छोटी दूरी की बैटलफील्ड डिवाइसेस थीं। जनवादी लोकतांत्रिक कोरिया गणराज्य की स्थापना 1948 में हुई और रविवार को वह अपनी 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसे आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया कहा जाता है।
 
वॉशिंगटन में थिंक टैंक ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन के इवांस रीवेरे ने कहा कि उत्तर कोरिया में वर्षगांठ महत्वपूर्ण होती है और इस साल वाली भी महत्वपूर्ण है। ये अवसर नेताओं के लिए उपलब्धियों और राष्ट्रीय शक्ति को प्रदर्शित करने तथा उन्हें श्रेय देने का मौका होता है। (Photo courtesy: Social Media)
ये भी पढ़ें
ट्रंप के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है वॉटरगेट स्कैंडल