सम्बंधित जानकारी
- बांग्लादेश में 2 यात्री ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर, 15 लोगों की मौत
- यूक्रेन विवाद को खत्म करने को लेकर पुतिन व मर्केल की बातचीत
- बांग्लादेश में 'बुलबुल' से 26 लोगों की मौत, 21 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
- मंदी में गिरने से बाल-बाल बचा ब्रिटेन, दूसरी तिमाही में जीडीपी में गिरावट
- नई किताब से जुड़े कार्यक्रम में ट्रंप जूनियर को झेलनी पड़ी नाराजगी
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की हालत खराब
जिनेवा। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के पिता जॉन शिपटन ने कहा कि असांजे की हालत काफी खराब है और इस समय उसे बेहतर चिकित्सा की जरूरत है।
शिपटन ने कहा कि असांजे की हालत ठीक नहीं है और जेल में काफी दिनों से रखे जाने की वजह से उसकी हालत खराब होती जा रही है। हमारा मानना है कि अगर स्थितियों में बदलाव किया जाता है तो उसकी हालत में सुधार हो सकता है।
उन्होंने कहा कि असांजे को ब्रिटिश जेल में चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन उनके वकीलों का मानना है कि चिकित्सक असांजे की पसंद के ही होने चाहिए ताकि बेहतर उपचार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि असांजे की रिहाई के लिए वह रूसी अधिकारियों से संपर्क करेंगे। असांजे को इस वर्ष के शुरू में गिरफ्तार किया गया था और तभी से विशेषज्ञ उनकी हालत को लेकर तरह तरह के दावे कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार तनाव और मानसिक दबाव के कारण असांजे की हालत काफी खराब हो गई है।
असांजे के वकील कार्लोस पोवदा ने सितंबर में मीडिया को बताया था कि उन्हें जेल में अकेला रखा गया है और वह स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं।
लंदन के इक्वाडोर दूतावास से निकाले जाने के बाद असांजे को अप्रैल में लंदन की जेल में रखा गया था। इसके बाद से मामले की लगातार सुनवाई चल रही है और अमेरिका को प्रत्यर्पित करने के मामले में सुनवाई का इंतजार है लेकिन वह अमेरिका को प्रत्यर्पित करने का विरोध कर रहे हैं।
