सम्बंधित जानकारी
- बिग बॉस 13: क्या पारस की गर्लफ्रेंड है पारस और सिद्धार्थ के बीच झगड़े की वजह?
- 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' के साथ फिल्मों का शतक लगाने को तैयार अजय देवगन, शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
- क्या बेशकीमती जेवरातों के साथ ताबूत में रखा ये शव कुवैत के सबसे अमीर व्यक्ति का है... जानिए सच...
- दीपिका पादुकोण की 'महाभारत' होगी इस उपन्यास से प्रेरित, मेकर्स ने खरीदे राइट्स!
- रणवीर सिंह ने दोहराया कपिल देव का फेमस 'नटराज शॉट', तस्वीर वायरल
Britain survived recession | मंदी में गिरने से बाल-बाल बचा ब्रिटेन, दूसरी तिमाही में जीडीपी में आई गिरावट
लंदन। वैश्विक आर्थिक नरमी के जारी दौर में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था इस साल की तीसरी तिमाही में मंदी में गिरने से बाल-बाल बच गई।
तीसरी तिमाही में ब्रिटेन की आर्थिक वृद्धि दर कयासों के विपरीत 0.3 प्रतिशत रही। आधिकारिक आंकड़ों में सोमवार को इसकी जानकारी मिली।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के आंकड़ों के अनुसार दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर में 0.2 प्रतिशत की गिरावट रही।
यदि किसी अर्थव्यवस्था में लगातार 2 तिमाही में गिरावट आती है तो कहा जाता है कि अमुक अर्थव्यवस्था मंदी का शिकार हो गई है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 0.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था।
