मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 15 monkeys poisoned to death, 80 in critical condition in Telangana
Last Modified: गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (22:53 IST)

तेलंगाना में शर्मनाक हरकत, जहर देकर 15 बंदरों की हत्या, 80 की हालत गंभीर

Killing of monkeys in Telangana
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक नेशनल हाईवे के किनारे स्थित ढाबे पर जहर दिए जाने के कारण कम से कम 15 बंदरों की मौत हो गई, जबकि लगभग 80 बंदरों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
मीडिया खबरों के मुताबिक मृत बंदरों के शव आसपास के इलाकों में बिखरे पड़े मिले। इस हृदयविदारक स्थिति को देख ग्रामीणों ने तुरंत ग्राम सरपंच और पशु चिकित्सक को सूचना दी। 
सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और जीवित बंदरों का इलाज शुरू किया। इस घटना ने पशुप्रेमियों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। गौरतलब है कि यह घटना तेलंगाना के विभिन्न जिलों में आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्याओं के बाद सामने आई है।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
भोजशाला में बसंत पंचमी और जुमे की नमाज के लिए पृथक व्यवस्था, कलेक्टर ने बताया कितनी तगड़ी है सुरक्षा व्यवस्था