शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Love
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (10:40 IST)

जापानी राजकुमारी ने प्यार के लिए छोड़ा राजघराना, आम लड़के से करेंगी शादी

जापानी राजकुमारी ने प्यार के लिए छोड़ा राजघराना, आम लड़के से करेंगी शादी | Love
कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और वह देश, काल, परिस्थिति आदि-आदि कुछ भी नहीं देखता है। खबर है कि जापान की राजकुमारी माको राजपरिवार को छोड़कर आम लड़के से विवाह करेंगी। राजकुमारी माको जापान के मौजूदा राजा नारूहितो के भाई राजकुमार आकिशिनो की बेटी हैं। माको अपने प्रेमी कोमुरो से शादी करने का फैसला किया है। शादी कब होगी, इस बारे में कुछ पता नहीं, लेकिन शाही परिवार के सदस्य भी इस शादी के लिए मान गए हैं।

 
राजकुमारी माको राजवंश से बाहर एक आम नागरिक से शादी से कर रही हैं। अपने बॉयफ्रेंड के लिए माको 7 बार अपनी शादी तोड़ चुकी है। उन्हें शाही परिवार की ओर से करीब 9.10 करोड़ रुपए (13.70 करोड़ येन) का हर्जाना मिलना था। माको ने हर्जाना लेने से इंकार कर दिया है और वे आम लड़के से विवाह करेंगी।