इसराइल ने तस्करी के जरिए ईरान भेजे थे हथियार, मिसाइल प्रणालियों के पास किया था तैनात
Israel-Iran War : इसराइल के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि देश की खुफिया एजेंसी मोसाद ने शुक्रवार के हमलों से पहले तस्करी के जरिए ड्रोन और अन्य हथियार ईरान भेजे थे, जिनका इस्तेमाल वहां आंतरिक सुरक्षा को निशाना बनाने के लिए किया गया। इसराइल ने इन हथियारों को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों के पास तैनात किया था। सुरक्षा से जुड़े 2 अधिकारियों ने अपने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर इस बेहद खुफिया मिशन के बारे में बात की। उनके दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना संभव नहीं है। इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।
अधिकारियों ने कहा कि ईरान के अंदर विस्फोटक ड्रोन दागने के लिए एक बेस बनाया गया था और शुक्रवार को तेहरान के पास एक ईरानी बेस पर मिसाइल लांचर्स को निशाना बनाने के लिए ड्रोन सक्रिय किए गए। उन्होंने कहा कि इसराइल ने मध्य ईरान में सटीक हथियार भी तस्करी के जरिए पहुंचाए थे और उन्हें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों के पास तैनात किया था।
अधिकारियों ने बताया कि इसराइल ने वाहनों पर स्ट्राइक सिस्टम भी तैनात किए और ईरान की सुरक्षा को निशाना बनाने के लिए हमले शुरू होते ही दोनों को सक्रिय कर दिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

