बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ईरान कर रहा चुपचाप भूमिगत परमाणु केंद्र का निर्माण, अमेरिका से तनाव बढ़ने का अंदेशा
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (18:29 IST)

ईरान कर रहा चुपचाप भूमिगत परमाणु केंद्र का निर्माण, अमेरिका से तनाव बढ़ने का अंदेशा

Underground nuclear center
दुबई। ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच फोर्डो में एक भूमिगत परमाणु केंद्र का निर्माण शुरू कर दिया है। एपी को शुक्रवार को मिली उपग्रह तस्वीरों में इसके संकेत मिले हैं। ईरान ने फोर्डो (ईरान का एक गांव) में किसी भी नए निर्माण की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। फोर्डो में निर्माण का मकसद हालांकि पता नहीं चल पाया है, लेकिन इससे ईरान और अमेरिका के बीच रिश्तों में और तनाव बढ़ने की पूरी आशंका है।
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज से एपी को मिली उपग्रह तस्वीरों में तेहरान के 
दक्षिण-पश्चिम में लगभग 90 किलोमीटर (55 मील) दूर पवित्र शिया शहर कोम के पास उत्तर-पश्चिम में 
निर्माण होता नजर आ रहा है। यह निर्माण सितंबर में शुरू हुआ था।
11 दिसंबर की उपग्रह तस्वीर में दर्जनों खंभों वाली एक इमारत के लिए एक नींव खुदी नजर आ रही है। ईरान ने हालांकि इस खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बेमौसम बारिश व लॉकडाउन के चलते महंगाई ने की जेब ढीली, सब्जियों के बढ़े दाम