बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Iran and Saudi made friendship by China, new equations will be formed
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (22:07 IST)

ईरान और सऊदी अरब की चीन ने कराई 'दोस्ती', बनेंगे नए समीकरण

Iran Saudi Arabia friendship
नई दिल्ली। बरसों पुराने दो पड़ोसी दुश्मनों ईरान और सऊदी अरब ने एक बार फिर दोस्ती की राह पर चलने की बात कही है। दोनों ही देश अब एक बार फिर राजनयिक रिश्ते बहाल करने पर सहमत हुए हैं। दोनों कट्‍टर दुश्मनों के बीच दोस्ती चीन ने कराई है। 
 
जानकारी के मुताबिक इसी सप्ताह बीजिंग में दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के बीच लंबी बातचीत हुई। इतना ही नहीं दोनों ही देश यमन में वर्षों से चली आ रही जंग को खत्म करने की भी कोशिश कर रहे हैं। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी बैठक के फोटो और वीडियो भी जारी किए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक दोनों ही देश दो माह के भीतर दूतावास खोलने के लिए राजी हो गए हैं। दूसरी ओर, सऊदी अरब की एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने भी इस समझौते की पुष्टि की है। इसके साथ ही दोनों देशों ने एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने के मामले में भी सहमति जताई है। 
 
दरअसल, वर्ष 2016 के बाद दोनों देशों के बीच उस समय संबंध खराब हो गए थे जब सऊदी अरब ने प्रमुख शिया धर्मगुरु को फांसी पर लटका दिया था। इस घटना के बाद ईरान में सऊदी अरब के इस फैसले के खिलाफ हिंसा भड़क गई थी।
 
बदलेंगे क्षेत्रीय समीकरण : जानकारों की मानें तो यदि दोनों के देशों के बीच संबंध सामान्य होते हैं तो मध्य एशिया में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि दोनों देशों के बीच लेबनान, सीरिया और यमन जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर तनाव देखने को मिलता रहा है। दूसरी ओर, जहां सऊदी अरब को जहां अमेरिका का करीबी माना जाता है, वहीं ईरान अमेरिका को को फूटी आंख नहीं देखना। ईरान के करीबी रिश्ते रूस के साथ हैं। वहीं, दोनों देशों को करीब लाने वाले चीन के रिश्ते भी अमेरिका के साथ सामान्य नहीं हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
जानलेवा हुआ H3N2 वायरस, सरकार ने जारी की एडवायजरी, राज्‍यों को किया अलर्ट