Daily Horoscope
✕

तेल सकंट के बाद Digital Blackout का खतरा, हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान के समुद्री माइन्स बिछाने से क्यों खौफ में दुनिया, जानिए क्या होगा असर

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2026 (23:45 IST)
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि खाड़ी क्षेत्र से तेल और गैस की सप्लाई को सामान्य होने में 6 महीने या उससे भी ज्यादा समय लग सकता है। इस बीच ईरान द्वारा हॉर्मुज स्ट्रेट में समुद्री माइन्स बिछाने की खबरों ने दुनिया को और चिंता में डाल दिया है। अब खतरा सिर्फ तेल सप्लाई रुकने तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि वैश्विक इंटरनेट नेटवर्क पर भी बड़ा संकट मंडराने लगा है। एक्सपर्ट्‍स का कहना है कि अगर हालात और बिगड़े तो यह संघर्ष पारंपरिक युद्ध के साथ-साथ डिजिटल मोर्चे पर भी लड़ा जा सकता है।
ALSO READ: US-Israel-Iran War : अमेरिका और इजराइल को दी करारी हार, दुश्मन की साजिश नाकाम, खामनेई का बड़ा दावा
 

किस बात को लेकर दुनियाभर में खौफ 

हॉर्मुज स्ट्रेट के आसपास बढ़ता सैन्य तनाव दुनिया के लिए तेल संकट के साथ-साथ डिजिटल संकट का संकेत भी माना जा रहा है।  हालांकि ईरान की ओर से आधिकारिक तौर पर इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की बात नहीं कही गई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने आशंका बढ़ा दी है कि अगर संघर्ष लंबा चला तो वैश्विक इंटरनेट नेटवर्क भी इसकी चपेट में आ सकता है।
 
ALSO READ: Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं
हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। लेकिन कम लोग जानते हैं कि इसी संकरे समुद्री रास्ते के नीचे से 20 से ज्यादा महत्वपूर्ण अंडरसी इंटरनेट केबल्स भी गुजरती हैं, जिनके जरिए एशिया, यूरोप और मध्य-पूर्व के बीच डेटा ट्रांसफर होता है।
ALSO READ: TMC manifesto : 10 प्रतिज्ञाओं' के साथ चुनाव मैदान में 'दीदी', ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा-पत्र, BJP पर साजिश का आरोप

भारत के इंटरनेट ट्रैफिक पर क्या असर 

इन केबल्स में Tata-TGN Gulf सहित कई ऐसी लाइनें शामिल हैं, जिन पर भारत का इंटरनेट ट्रैफिक और अंतरराष्ट्रीय डेटा कनेक्टिविटी काफी हद तक निर्भर करती है। अगर युद्ध के दौरान बिछाई गई माइन्स, मिसाइल हमले या समुद्री टकराव से इनमें से कोई केबल क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो उसका असर सीधे इंटरनेट स्पीड, बैंकिंग सिस्टम, शेयर बाजार और अंतरराष्ट्रीय संचार पर पड़ सकता है।
ALSO READ: 58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

आसान नहीं होगा ठीक करना  

सबसे बड़ा खतरा यह बताया जा रहा है कि अगर केबल को नुकसान हुआ तो उसे ठीक करना आसान नहीं होगा। आमतौर पर अंडरसी केबल की मरम्मत के लिए विशेष रिपेयर जहाज भेजे जाते हैं, लेकिन अगर पूरा इलाका युद्ध क्षेत्र में बदल गया, तो कोई भी जहाज वहां जाने का जोखिम नहीं उठाएगा। ऐसी स्थिति में कई देशों में इंटरनेट की स्पीड लंबे समय तक धीमी रह सकती है और कुछ सेवाएं पूरी तरह ठप भी हो सकती हैं।
ALSO READ: क्या अपर्णा और प्रतीक यादव के बीच फिर खिल उठी है खुशियां? आइसलैंड में पिघली कड़वाहट, यूरोप की ठंडी हवाओं ने लगाया मरहम
टेक्निकल एक्सपर्ट्‍स का मानना है कि आधुनिक दौर में युद्ध सिर्फ जमीन, हवा और समुद्र में नहीं लड़े जाते, बल्कि साइबर और डिजिटल ढांचे को निशाना बनाकर भी विरोधी देश को कमजोर किया जाता है।  एक्सपर्ट्‍स का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा जब किसी बड़े युद्ध का असर सीधे दुनिया के डिजिटल ढांचे पर पड़ेगा और तब यह सवाल और गंभीर हो जाएगा कि क्या तीसरा विश्व युद्ध हथियारों से ज्यादा इंटरनेट और डेटा पर लड़ा जाएगा। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख