सम्बंधित जानकारी
- अहमदाबाद नगर निगम से गुजरात हाईकोर्ट का सवाल, लोगों को अपनी पसंद का खाने से कैसे रोक सकते हैं?
- एशेज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की वापसी, रूट को उखाड़ने में नाकाम कंगारू
- ऐसा होगा Future Human, लैब में गए और लगवा ली बॉयोनिक आंखें या रोबोटिक अंग
- UNICEF - यूनिसेफ़ दिवस (विश्व बाल कोष दिवस) के बारे में 10 खास बातें
- कानपुर में पुलिस अधिकारी को महंगी पड़ी लठबाजी, मिली यह सजा
भारतीय मूल की प्रोफेसर बेंदापुडी ने रचा इतिहास, चुनी गईं पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष
न्यूयॉर्क। भारतीय मूल की प्रोफेसर नीली बेंदापुडी को अमेरिका स्थित पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को शिक्षण संस्थान ने इसकी घोषणा की। यह खास बात है कि वे इस यूनिवर्सिटी की पहली महिला और गैर श्वेत अध्यक्ष होंगी। फिलहाल वे केंटकी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लुईविल में 18वें अध्यक्ष और प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। बेंदापुडी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जाना-माना नाम है और उन्हें मार्केटिंग और कंज्यूमर बिहेवियर में महारत हासिल है।
पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी की तरफ से वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार पेन स्टेट बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने 9 दिसंबर को बेंदापुडी को सर्वसम्मति से पेन स्टेट का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया था। साल 2022 में यह पद संभालने के साथ ही वे पहली महिला अध्यक्ष होने का इतिहास रच देंगी। शिक्षा जगत में करीब 3 दशक लंबे करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं।
बेंदापुडी के तार विशाखापट्टनम से जुड़े हैं। वो साल 1986 में अमेरिका पढ़ाई के लिए आई थीं। उन्होंने अंग्रेजी में बैचलर डिग्री और एमबीए डिग्री भारत में आंध्र विश्वविद्यालय और डॉक्टरेट यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास से हासिल की। उन्होंने डॉक्टर वेंकट बेंदापुडी से शादी की थी। डॉक्टर बेंदापुडी ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में शिक्षक थे और अब रिटायर हो चुके हैं।(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
