शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tirupati mandir donates golden gloves of rs 3 crore
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (14:51 IST)

पूरी हुई मन्नत, तिरुपति मंदिर में दान किए 3 करोड़ के सोने के दस्ताने

पूरी हुई मन्नत, तिरुपति मंदिर में दान किए 3 करोड़ के सोने के दस्ताने - Tirupati mandir donates golden gloves of rs 3 crore
तिरुपति। तिरुमला के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में पीठासीन देवता वेंकटेश्वर की दिव्य हथेलियों को सजाने के लिए रत्न जड़ित सोने के दस्ताने एक भक्त ने शुक्रवार को भेंट किए। उसने अपनी मन्नत पूरी होने पर ये दस्ताने दान किए।
 
मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि तिरुमला में रहने वाले एक परिवार ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्मा रेड्डी को ये दस्ताने सौंपे।
 
अधिकारी ने बताया कि सोने के दस्तानों का भार करीब 5.3 किलोग्राम है अैर इसकी कीमत तीन करोड़ रुपए है, जो पहाड़ी मंदिर के गर्भगृह में भगवान वेंकटेश्वर को सुशोभित करेंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारतीय मूल की प्रोफेसर बेंदापुडी ने रचा इतिहास, चुनी गईं पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष