बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BSF jawan dies after vehicle overturns on Indo-Pak border
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (11:49 IST)

भारत पाक सीमा पर वाहन पलटने से BSF जवान की मौत

BSF jawan
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में भारत पाक सीमा पर बीएसएफ का एक वाहन पलट गया है। इससे इस हादसे में 1 जवान की मौत हो गई जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में हुई है तथा वहां वाहन पलटा है। यह फायरिंग रेंज भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित है।

 
गाड़ी में 3 जवान सवार थे। हादसे के बाद तीनों को रामगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 1 जवान को मृत घोषित कर दिया जबकि 2 अन्य जवानों को गंभीर रूप से घायल बताया गया है। दोनों का इलाज जारी है। ये तीनों जवान 50वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के हैं। मृत जवान का नाम वीरेन्द्र कुमार सिंह बताया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें
CDS जनरल रावत की अंतिम यात्रा, बरार स्क्वेअर श्मशान पर दी जाएगी अंतिम विदाई