1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Imran Khan wife bushra bibi image does not appear in mirrors

आईने में नहीं दिखता है पाक पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का चेहरा

Imran Khan
इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री आवास में तैनात एक कर्मचारी ने दावा किया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी और आध्यात्मिक गुरु बुशरा बीबी का अक्स आईने में नहीं दिखता है। बुशरा बीबी जितनी भी बार कैमरे के सामने आई हर बार उनका चेहरा पर्दे में ढंका दिखाई दिया।
 
समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान के कैपिटल टीवी के हवाले से यह सनसनीखेज खुलासा किया है। इमरान ने फरवरी 2018 में बुशरा मानेका से तीसरी शादी की थी।
 
बुशरा के कुछ भक्त मानते हैं कि वह आध्यात्मिक ताकतों से परिपूर्ण हैं। वो उन्हें बुशरा बीबी, पिरनी या बीबी पाक दामन के नाम से बुलाते हैं। वह आध्यात्मिक काउंसलर भी हैं। वह इस्लामिक कानूनों का सख्ती से पालन करती हैं। लोग उन्हें ऐसी महिला मानते हैं जो किसी का भाग्य बदल सकती हैं।
 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की 74वीं बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले पत्नी बुशरा बीबी के साथ मक्का में उमरा किया था। इस दौरान वह सिर से लेकर पांव तक बुर्के में ढकी थीं।
 
इमरान खान की बुशरा से पहली मुलाकात 2015 में हुई थी जब वह किसी सीट पर अपने उम्मीदवार की जीत के बारे में सवाल करने पहुंचे थे। उस वक्त बुशरा ने कहा था कि पीटीआई उम्मीवार की जीत होगी और नतीजे भी उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक ही आए थे।
 
इसके बाद से ही इमरान और बुशरा की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। जब बुशरा मानेका ने इमरान को प्रधानमंत्री बनने के लिए तीसरी शादी की बात कही थी, तब किसी को इस बात अहसास भी नहीं था कि खान बुशरा से ही तीसरा निकाह कर लेंगे।
 
अगला लेख
नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में इनकी कीमतें