dharma sangrah
Wed, 9 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. important facts- us-mexico border wall

डोनाल्ड ट्रंप की 'दीवार' की खास बातें

Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको की सीमा पर विशाल दीवार बनाने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही यह भी घोषणा की है कि इस दीवार पर लगने वाले खर्च को मैक्सिको को वहन करना होगा। ट्रम्प के इस फैसले का मैक्सिको ने विरोध किया है। वहां के राष्ट्रपति ने अमेरिका की यात्रा को भी रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति का कहना है कि दो देशों की बीच ऐसी दीवार का कोई औचित्य नहीं है। अमेरिका को इस दीवार के निर्माण में कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस दीवार की दस खास बातें-
1. 34 करोड़ टन क्रां‍कीट से होगा निर्माण : दीवार के निर्माण में करीब 34 करोड़ टन क्रांकीट का प्रयोग होगा। दीवार की नींव करीब 5 फुट होगी। दीवार की ऊंचाई 20 फुट होगी। यह दीवार 8 इंच मोटी होगी।
 
2. तस्करी पर लगेगी रोक :  मैक्सिको से लोगों की अनियंत्रित आवाजाही और ड्रग्स वगैरह की तस्करी पर रोक के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। ट्रंप ने मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का चुनावों के दौरान वादा किया था। 
 
3. चार साल का समय लगेगा : अमेरिका और मैक्सिको की सीमा करीब 3,200 किलोमीटर लंबी है। 
इस दीवार को बनने में करीब चार साल लगेंगे। इसमें से करीब 1,100 किमी पर अब तक बाड़ लगाई जा चुकी है। 
 
4.  अमेरिका आयात शुल्क से वसूलेगा लागत : ट्रंप ने ऐलान किया है कि इस दीवार की लागत वसूलने के लिए पड़ोसी देश मैक्सिको से होने वाले आयात पर 20 प्रतिशत टैक्स वसूला जाएगा।  
 
5. यहां आएंगी मुश्किलें : यह सीमा चार अमेरिकी राज्यों और छ: मैक्सिकन राज्यों से होकर गुजरती है। इसमें रेगिस्तानी इलाकों से लेकर बड़े शहर तक आते हैं। एरिजोना मरुस्‍थल और रियो ग्रैंड रिवर में इस दीवार का टिकना लगभग असंभव है।
अगले पेज पर, फिर भी नहीं होगी सुरक्षा...
 
 

6. सुरक्षा होगी चुनौती : अमेरिका अगर इस दीवार का निर्माण भी कर लेता है फिर तस्करी रोकना उसके लिए बड़ी चुनौती होगी। दीवार के निर्माण के बावजूद हजारों सुरक्षाकर्मियों की जरूरत होगी।
 
7. भूमि अधिग्रहण की चुनौती : अमेरिका को इस दीवार को निर्माण करने के लिए भूमि अधिग्रहण की चुनौती से भी निपटना होगा।  मैक्सिको की सीमा करीब 3,200 किलोमीटर लंबी है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता पड़ेगी। 
अगले पन्ने पर, दुनिया की सबसे बड़ी परियोजना...
 
 

8. 2722 अरब रुपए का खर्च  : इस दीवार के निर्माण में करीब 27 से 40 अरब डॉलर यानी 2722 अरब रुपए का खर्च आएगा। मैक्सिको से होने वाले व्यापार पर टैक्स लगाकर इसे वसूलने में वक्त लग सकता है। 
 
9. दुनिया का सबसे बड़ा निर्माण : अवैध प्रवासियों को रोकने के अपने चुनावी वादे के तहत डोनाल्‍ड ट्रंप ने बुधवार रात मैक्सिको से लगी सीमा पर दीवार के निर्माण के आदेश दिए थे। एक अनुमान के मुताबिक दीवार का निर्माण होने पर यह दुनिया की सबसे बड़ी निर्माण योजना होगी। 
 
10. बोझ अमेरिका पर ही : ट्रंप प्रशासन ने ऐलान किया हो कि दीवार की लागत मैक्सिको से होने वाले आयात पर टैक्स लगाकर किया जाएगा, लेकिन इसका बोझ अमेरिकी उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। मैक्सिको की कंपनी से इसे भले ही सरकार वसूल ले लेकिन आखिरकार कंपनी अमेरिकी उपभोक्ताओं पर इसका बोझ डालेगी।