सम्बंधित जानकारी
- पूर्वी अफगानिस्तान में रिक्शा बम धमाका, 15 बच्चों की मौत
- काबुल में आवासीय इलाके पर मोर्टार दागे, 8 लोगों की मौत
- ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों पर गैरकानूनी तरीकों से 39 अफगानिस्तानियों की हत्या का आरोप
- अफगानिस्तान में सेना ने 14 आतंकियों को किया ढेर
- अफगानिस्तान में बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
Terrorist Attack | अफगानिस्तान में भीषण आतंकवादी हमला, 13 पुलिस अधिकारियों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के कुंडुज प्रांत के चेहल कप्पा में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में सीमा सुरक्षा बल के कम से कम 13 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।
स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों ने गुरुवार रात चेहेल कप्पा नाका पर अचानक हमला कर दिया जिसमें सीमा सुरक्षा बल के 13 अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस सप्ताह कतर की राजधानी दोहा में और अफगानिस्तान और तालिबान की राजनीतिक शाखा के बीच बातचीत शुरू होने के बाद भी अफगान बलों और तालिबान आतंकवादियों के बीच झड़पें जारी हैं। (वार्ता)
